माधुरी ने दिखाई अपने फैंस को मोबाइल फोन के वॉलपेपर की झलक

नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन का पालन करते हुए सभी सेलीब्रिटीज़ में अपने—अपने घरों में रह रहे है और सोशल मीडिया के जरिए वे अपने फैंस को महामारी कोरोना वायरस में सावधानी बर्तने और घरों में रहने की अपील कर रहे है। ताकि तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस पर लगाम लगाया जा सके। वही बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में की है। आज भी वे अपनी एक्टिंग और डांस के लिए जानी जाती है।



सभी सेलिब्रिटीज़ अपने फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहते है। वही माधुरी दीक्षित भी अपने फैंस से सोशल मीडिया के ज़रिए संवाद स्थापित कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित उन सेलेब्रिटीज़ में शामिल हो गयी हैं, जो अपने फैंस तक पहुंचने के लिए इस माध्यम का शिद्दत से इस्तेमाल करती हैं। उनके साथ अपनी निजी ज़िंदगी के अपडेट शेयर करती हैं। माधुरी ने अब अपने फैंस को अपने मोबाइल फोन के वॉलपेपर की झलक दिखाई है और फैंस से उनके मोबाइल के वॉलपेपर के स्क्रीनशॉट मांगे हैं। 



माधुरी ने सोशल मीडिया में #WhatsOnYourPhone गेम शुरू किया है। माधुरी के फोन पर उनकी ही एक तस्वीर वॉलपेपर के तौर पर लगी है। माधुरी ने इसके साथ लिखा है- दोस्तों, चूंकि लॉकडाउन ने हम सभी को अपने फोन के साथ बांध दिया है, मैंने सोचा क्यों इसे थोड़ा मज़ेदार बनाया जाए। मैं अपने फोन के वॉलपेपर का स्क्रीनशॉट शेयर कर रही हूं और आपका देखने के लिए उत्सुक हूं। आइए, शुरू करते हैं।


लॉकडाउन की अवधि को मनोरंजक बनाने के लिए माधुरी कुछ ना कुछ कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी फ़िल्मों के किरदारों की GIF फाइल बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कीं, जिनके ज़रिए लॉकडाउन के दौरान ज़िंदगी को दिखाने की कोशिश की गयी।